Members

Breaking News

This website provides you the notes and previous year papers of B.Sc and MSc of Subodh College.

राजस्थान पुलिस में भर्तियां अनलॉक: दो साल में पुलिस कॉन्स्टेबल के 8,438 पद भरे जाएंगे, CM गहलोत ने दी मंजूरी, इस साल 4,438 पदों पर भर्ती*

राजस्थान पुलिस में भर्तियां अनलॉक: दो साल में पुलिस कॉन्स्टेबल के 8,438 पद भरे जाएंगे, CM गहलोत ने दी मंजूरी, इस साल 4,438 पदों पर भर्ती*



अभी पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के 5,438 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही हैं....



जयपुर।

राजस्थान सरकार आने वाले दो साल में पुलिस कॉन्स्टेबल के 8,438 पदों पर भर्ती करेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती को मंजूरी दे दी है। इस साल पुलिस में कॉन्स्टेबल के 4,438 खाली पदों पर भर्ती होगी। 2022-23 के दौरान कॉन्स्टेबल के 4,000 पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। गृह विभाग के प्रस्ताव पर साल 2021-22 और 2022-23 के दौरान इन पदों पर भर्ती के लिए प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है।


Rajasthan police vacancy, Rajasthan police results, Rajasthan police, Rajasthan police barthi
Rajasthan police

RTE की फीस लेने के लिए प्राइवेट स्कूल्स को एक और मौका


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस साल बजट के दौरान पुलिस में दो साल के दौरान कॉन्सटेबल के 8,438 पदों पर भर्ती करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा पर काम शुरू कर दिया है। दोनों साल ये भर्तियां पुलिस भर्ती और पदोन्नति बोर्ड के जरिए की जाएगी। अभी पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के 5,438 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा चालानी गार्ड के 438 अन्य पदों का गठन करके भर्ती की मंजूरी मिल चुकी है। पुलिस में कॉन्स्टेबल के खाली पदों को भरने को लेकर कई बार मांग उठती है।


My YouTube channel👉👉  Click here


Rajasthan police vacancy, Rajasthan police results, Rajasthan police, Rajasthan police barthi
Rajasthan police



राजस्थान में बड़ी संख्या में बेरोजगार भर्तियों का इंतजार कर रहे हैं, कोरोना काल में भर्तियां निकलने पर संशय बना हुआ था। अब पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती को मंजूरी देने के बाद बाकी विभागों में भी खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। राजस्थान में भर्तियों के कोर्ट में अटकने का भी लंबा इतिहास है, इस वजह से अभ्यर्थियों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। पिछली पुलिस भर्ती भी कोर्ट में अटकने से काफी देरी हुई थी।

No comments